
बिच्छू डॉट कॉम। लोक निर्माण विभाग के 60 इंजीनियरों का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में 20 से 24 जुलाई तक 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य विभागीय अभियंताओं को विश्वस्तरीय तकनीकी ज्ञान, नवीनतम निर्माण तकनीकों तथा व्यावहारिक अनुभव से जोडऩा है, जिससे प्रदेश में बनने वाली सडक़ें एवं सेतु परियोजनाओं की गुणवत्ता, टिकाऊपन और कार्य क्षमता में दीर्घकालिक सुधार सुनिश्चित किया जा सके। फील्ड एक्सीक्यूशन, गुणवत्ता नियंत्रण, निर्माण संयंत्रों का संचालन, सडक़ एवं पेवमेंट में उत्पन्न होने वाली क्षतियों, आरई वॉल, ड्रेनेज सिस्टम, पेवमेंट फेल्योर के कारणों तथा उनके वैज्ञानिक समाधान एवं सुधारात्मक उपाय। प्रशिक्षण में शामिल अभियंताओं ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें निर्माण कार्यों के दौरान आने वाली तकनीकी चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक कार्यपद्धतियों की बेहतर समझ प्राप्त हुई।
