रक्षाबंधन से पहले 2 प्रतिशत डीए नहीं मिला तो मंत्रालय घेरेंगे कर्मचारी

रक्षाबंधन

बिच्छू डॉट कॉम। रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता नहीं मिलने पर 18 अगस्त को मंत्रालय का घेराव किया जाएगा। यह अल्टीमेटम मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक मोहन अय्यर और महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने शनिवार को संघ की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में दिया। इनका कहना है कि अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की तरह प्रदेश में कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को महंगाई का सामना करने के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 1 जनवरी 2026 से प्रदान करने के आदेश 10 अगस्त तक जारी हो जाने चाहिए। अन्यथा महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी सडक़ पर उतर जाएंगे। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष विजय रघुवंशी, संरक्षक शिव शंकर रजक, रत्नेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष भोपाल मोहम्मद सलीम आदि शामिल थे।

Related Articles