
बिच्छू डॉट कॉम। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आगरा में एयरपोर्ट ही नहीं बनेगा कि बल्कि हम यहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बहन-बेटियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग बहन-बेटियों या व्यापारियों पर बुरी नजर डालते हैं, उनकी जगह या तो जेल में है या फिर जहन्नुम में। प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इससे पूर्व सीएम ने समारोह स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों की जानकारी ली और अधिकारियों से योजनाओं के बारे में चर्चा की। सीएम ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में आम जनता की समस्याओं पर सुनवाई नहीं होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सैफई सिंडीकेट जनता की मेहनत की कमाई की लूट-खसोट में लगा रहता था। वर्तमान सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अब शासन की प्राथमिकता जनता को पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सीएम ने कहा- चरण की इस धरा पर एक बार फिर से आने का अवसर प्राप्त हुआ है, इस धरा को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं इस अवसर पर आप सब का हृदय से अभिनंदन करता हूं। आज की 53 विकास की इन परियोजनाओं के लिए आप सभी को मैं हृदय से बधाई देता हूं, आप सब के प्रति अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
