खेल मंत्री बोले-सिर्फ फोटो लगाने के लिए प्रतियोगिता नहीं

राज्य विधानसभा में सोमवार को सत्र प्रारंभ होने के पहले दिन कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने खेल मंत्री विश्वास सारंग को घेरा। विधायक ने प्रश्नकाल के दौरान अपने सवाल के जवाब में पूछा कि खेल प्रतिभाओं के नाम पर मिलने वाली राशि कहां गई? उन्होंने यह भी सवाल किया कि विधायक कप खेल आयोजन बंद क्यों कर दिए। इस पर मंत्री ने जवाब में कहा कि हम सिर्फ अपने फोटो लगाने के लिए प्रतियोगिता आयोजित नहीं करना चाहते। सदन में विधायक घनघोरिया ने सवाल पर सवाल किए। उन्होंने कहा कि जबलपुर को फुटबॉल के नाम से जाना जाता है, लेकिन यहां बने वेलोड्रम का रखखाव ही नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से 2026-27 के लिए आवंटित राशि कहां-कहां खर्च की।

Related Articles