
बिच्छू डॉट कॉम। लोनिवि ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी मिलने पर 3 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और एक की राशि राजसात करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के सात दलों ने 5 सितंबर को सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इनमें पीडब्ल्यूडी की 21 सडक़-पुल समेत अन्य विभागों के काम शामिल थे। विदिशा में चटोली-हबीबगंज-कैथोरा सडक़ , नटेरन के एक्सीलेंस हाई स्कूल भवन की गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई होगी। नरसिंहपुर के करेली-सिंहपुर-डांगीढाना मार्ग के ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और राशि राजसात करने के निर्देश दिए।
