
बिच्छू डॉट कॉम। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भाजपा नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि पैसे का गबन हुआ है। मैंने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने पूछा कि आगे क्या होगा। मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा। हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को जेल जाना पड़े। कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री से पूरे मामले की जानकारी साझा की गई है। ट्रस्ट के सदस्यों पर लग रहे आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि आरोप सही हैं या नहीं, यह जांच का विषय है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। राम मंदिर प्रकरण में हुई चोरी पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से उन्हें भी गहरा दु:ख पहुंचा है। उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करेंगी। गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
