पार्टी के निर्देशों के बावजूद 22 जिलों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्षों ने नहीं किया प्रदर्शन

एनएसयूआई

बिच्छू डॉट कॉम। राज्यसभा चुतावे में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी ने मोर्चा संगठनों को सभी जिलों में प्रदर्शन के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 22 जिलों में एनएसयूआई के जिलाध्यक्षों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई और प्रदर्शन नहीं किए गए। इसके लिए इन जिलाध्यक्षों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एनएसयूआइ को 16 जून को जिला स्तर पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करना था। इसके बावजूद प्रदेश के 22 जिलों में इस निर्देश के पालन में कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। इस पर सख्ती दिखाते हुए प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर एनएसयूआइ के कार्यालय सचिव घनश्याम हारोड़े ने जिलाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Articles