559 युवाओं को पॉवर जनरेटिंग कंपनी में ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत 559 युवाओं को ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग देगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी 15 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। एक साल की ट्रेनिंग कंपनी के जबलपुर मुख्यालय सहित प्रदेश के विभिन्न जल एवं ताप विद्युत गृहों में होगी। इलेक्ट्रीशियन, आईटी एवं सिस्टम मेंटेनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनो, सिविल इंजीनियरिंग और अकाउंट्स आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पात्र प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग शुरू होने के एक माह बाद 8 से 10 हजार रुपए स्टाइपेंड प्रतिमाह मिलेगा।

Related Articles