
बिच्छू डॉट कॉम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य भारत प्रांत की दो दिवसीय बैठक भोपाल के शारदा विहार में संपन्न हुई। प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संघ कार्य को और गति मिली है। प्रांत में शाखाओं की संख्या पिछले वर्ष के 3674 से बढक़र अब 3957 हो गई है और आगामी वर्ष तक 5000 से अधिक शाखाएं लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। वर्तमान में कुल 1730 मंडल संघ कार्य युक्त हैं। बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत 80 हजार स्वयंसेवकों ने 27 लाख 46 हजार से अधिक घरों तक दस्तक दी। वहीं, मंडल-बस्ती स्तर पर आयोजित हिंदू सम्मेलनों में लगभग 52 लाख नागरिक शामिल हुए, जिनमें मातृशक्ति की संख्या 27 लाख से अधिक रही। इसके अलावा प्रांत में सेवा कार्यों की संख्या भी 2448 से बढक़र 3/100 हो गई है। समापन सत्र में सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शताब्दी वर्ष के बर्बाद अब हमें मंडल और बस्ती की इकाइयों को और अधिक सक्षम बनाना है। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक अनुशासन जैसे पंच परिवर्तन के विषयों को समाज व्यापी बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रांत संघचालक अशोक पांडेय सहित करीब 514 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
