
बिच्छू डॉट कॉम। राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार सीनियर सुप्रिटेंडिंग इंजीनियरों (एसई) के तबादले कर दिए। चारों ही प्रभारी चीफ इंसीतियर्स (सीई) के पद के पद पर कार्यरत हैं। यह बदलाव इसलिए काफी अहम हैं क्योंकि चार दिन चार दिन पहले ही राज्य शासन ने पीडब्ल्यूडी के ईएनसी केपीएस राणा को हटाकर आरएल वर्मा को ईएनसी की जिम्मेदारी दी है। राणा को मप्र सडक़ विकास निगम (एमपीआरडीसी) में ईएनसी बनाया गया है। अभी तक एमपीआरडीसी में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे गोपाल सिंह की विभाग में वापसी हुई है। रीवा से एससी वर्मा को बुलाकर भोपाल डिवीजन का जिम्मा दिया गया है। भोपाल डिवीजन संभाल रहे संजय मस्के को राजमार्ग डिवीजन सौंपा गया है। वहीं अभी तक राजमार्ग डिवीजन देख रहे आनंद प्रकाश राणे को जबलपुर डिवीजन का जिम्मा दिया गया है।
