नौकरी के दौरान तीसरी संतान, सब रजिस्ट्रार को नौकरी से बर्खास्त किया

सब रजिस्ट्रार

बिच्छू डॉट कॉम। तीसरी संतान के मामले में सब रजिस्ट्रार अशोक सिंह परिहार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। आईजी पंजीयन अमित तोमर ने सिंगरौली के सब रजिस्ट्रार परिहार को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। आईजी रजिस्ट्रेशन ने यह कार्यवाही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उस घोषणा के दो दिन बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दो से अधिक संतान होने के आधार पर किसी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। अफसर को बर्खास्त किए जाने का आदेश एक दिन पहले जारी हुआ, पर यह शुक्रवार को सामने आया है। परिहार के खिलाफ शिकायत आई थी कि शासकीय सेवा के दौरान उनकी तीसरी संतान का जन्म हुआ है। मामले की जांच के लिए पहले शोकॉज नोटिस जारी किया गया और बाद में विभागीय जांच बैठाई गई। जांच अधिकारी जिला पंजीयक जबलपुर पवन अहिरवार को नियुक्त किया गया था।

Related Articles