मध्यप्रदेश का जल संरक्षण मॉडल अपनाएंगे मेक्सिको समेत 6 देश

जल संरक्षण मॉडल

बिच्छू डॉट कॉम। मप्र में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। भोपाल में आयोजित सदानीरा समागम में छह देशों के राजनयिकों ने प्रदेश के जल संरक्षण मॉडल की सराहना करते हुए इसे अपने देशों में लागू करने में रुचि दिखाई है। भारत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में साइप्रस, फिजी, मेक्सिको, नेपाल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा इक्वाडोर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने जल संरक्षण को वैश्विक चुनौती बताते हुए मध्यप्रदेश में जनभागीदारी के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय बताया। साइप्रस के उच्चायुक्त इवागोरस वराईओनाइडेस ने कहा कि जल संकट के समाधान के लिए जन-जागरूकता बेहद जरूरी है। फिजी के उच्चायुक्त जगन्नाथ सामी ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतिया के बीच जल संरक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए अभियान की सराहना की।

Related Articles