
बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश में 1 जून से शुरू हुई सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह बेपटरी नजर आ रही है। तकनीकी खामियों और विभागों की अधूरी तैयारी के कारण ऑनलाइन पोर्टल कर्मचारियों को राहत देने के बजाय परेशानी का सबब बन गए हैं। 7 अभी तक राजस्व विभाग का पोर्टल ही नहीं खुल रहा है। इस कारण आवेदन फॉर्म जमा नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, जनजातीय विभाग में सबसे बड़ी विसंगति यह सामने आई है कि पोर्टल पर आवेदन करते समय कर्मचारियों को रिक्त पदों की जानकारी नहीं दिखाई दे रही है। शून्य (0) रिक्तियां प्रदर्शित होने के के बावजूद कर्मचारियों से अधिकतम 15 विकल्प चुनने को कहा जा रहा है। यह व्यावहारिक रूप से असंभव और हास्यास्पद है।
