
नारी सशक्तिकरण की प्रतीक देवी अहिल्याबाई के साथ दुर्दांत डकैत रामबाबू गड़रिया की तस्वीर पर माला पहूमाने पहनाने और डकैत को मित्र बताने के बाद पिछोर विधायक प्रीतम लोधी फिर चर्चा में हैं। उनके बयान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि यह मामला संज्ञान में है। वहीं, जिले के अन्य चारों विधायकों ने भी इस बयान को उचित नहीं माना है। पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने तो यहां तक कहा कि जो काम विधायक प्रीतम लोधी ने किया है, वही काम यदि कांग्रेस विधायक ने किया होता, तो अब तक उस पर एफआईआर हो चुकी होती। दैनिक भास्कर ने जिले के अन्य चारों विधायकों से बात की। इस मामले में प्रीतम लोधी को भी कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पार्टी के संज्ञान में यह मामला है।
