पटवारी रोज तोड़ते हैं मर्यादा, विकास से विचलित कांग्रेस भ्रम फैला रही: हेमंत

मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दिए गए बयान और उस पर कांग्रेसियों की प्रतिक्रिया के बाद भाजपा ने भी कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रतिदिन राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार करते हैं। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले पटवारी को खुद की भाषा पर संयम रखना सीखना चाहिए। अब स्वयं जीतू पटवारी ही यह तय करें कि कौन लगातार राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ता आ रहा है। खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकसित राज्य की राह पर तेजी से दौड़ रहा है। सरकार के इस विकास से कांग्रेसी बुरी तरह विचलित हैं और यही विकास उनके आंखों में चुभ रहा है। विकास से ध्यान भटकाने के लिए वे आज राजनीतिक और भावनात्मक लाभ उठाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं और लगातार मर्यादाएं लांघ रहे हैं।


Related Articles