किसानों को नहीं मिला सांची दुग्ध संघ से 65 हजार लीटर दूध का 32.50 लाख रुपए पेमेंट

सांची दुग्ध संघ बानमोर को दूध सप्लाई करने वाले मुरैना और जौरा के 800 दुग्ध उत्पादक 65 हजार लीटर दूध के 32.50 लाख रुपए नहीं मिलने से परेशान हैं। दुग्ध उत्पादक परेशान इसलिए भी हैं कि किसी के घर में शादी है तो किसी को बच्चों की स्कूल की फीस भरना है, तो किसी अन्य जरूरतों के लिए पैसा चाहिए। किसान संघ के अधिकारियों की मनुहार करके थक चुके हैं, लेकिन अधिकारी दो साल से टालमटोल कर रहे हैं। संघ के वर्तमान सीईओ बलवीर शर्मा से भी 32.50 लाख रुपए के भुगतान को लेकर मिलने पर पूर्व सीईओ की तरह जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है। सांची दुग्ध संघ ने 65 हजार लीटर दूध के 32.50 लाख रुपए बकाया होने पर 30 अक्टूबर 2023 से 26 अप्रैल 2025 तक किसानों से दूध नहीं लिया। संघ ने मई 2025 से फिर से दूध लेना शुरू कर दिया और दुग्ध उत्पादकों को 10 दिन की सप्लाई के बाद दूध का भुगतान किया जा रहा है।

Related Articles