
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पुनरीक्षण याचिका पर मप्र हाईकोर्ट में अब गुरुवार 14 मई को सुनवाई होगी। कार्तिकेय द्वारा भोपाल में दाखिल मानहानि मामले में जारी सम्मन को राहुल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मंगलवार को जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की बेंच ने कार्तिकेय के वकील को समय देकर सुनवाई बढ़ा दी। ज्ञात हो कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्तिकेय सिंह चौहान ने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का मामला दाखिल किया है। इसमें 2018 में झाबुआ रैली में शिवराज और कार्तिकेय के खिलाफ राहुल गांधी ने आपत्तिजनक बयानबाजी की थी।
