
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में अपने स्थानीय दौरों के दौरान काफिले में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 8 करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मंत्रियों और नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारियों की वाहन रैलियों पर भी रोक लगा दी गई है। इस तरह मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश के पहले सीएम हैं, जिन्होंने पीएम की अपील पर यह निर्णय लिया है। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि ईंधन की बचत और सादगी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और पदाधिकारियों से भी न्यूनतम वाहनों के उपयोग की अपील की है। साथ ही लोगों से भी सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने का आग्रह किया गया है।
