
बिच्छू डॉट कॉम। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को वाहनों से फैलने वाले वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कड़ा कदम उठाने का एलान किया। दिल्ली सरकार के अनुसार, अब राष्ट्रीय राजधानी के किसी भी पेट्रोल पंप पर ऐसे वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा जिनके पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट नहीं होगा। इस संबंध में सीएम ने बताया कि यह नियम स्थायी रूप से लागू रहेगा, जिससे गाडिय़ों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लग सके और दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार आए। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्लीवासियों को स्वच्छ और सेहतमंद वातावरण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार ने साफ किया कि वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से निपटने के लिए ऐसे सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया था। वाहनों के लिए यह अनिवार्य है कि पंजीकरण के एक साल बाद उनके पास एक वैध पीयूसी प्रमाणपत्र हो और जरूरत पडऩे पर वे उसे दिखाएं। हालांकि, कई वाहन अभी भी बिना वैध प्रमाणपत्र के चल रहे हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
