सीबीएसई का फैसला: अब 10वीं के छात्रों को नहीं पढऩा पड़ेगा पर्यावरण का पाठ

सीबीएसई का फैसला

बिच्छू डॉट कॉम। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं की अध्ययन योजना में एक बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड के अनुसार, अब कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम से पर्यावरण शिक्षा विषय को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसके अलावा, छात्रों के व्यावहारिक कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यावसायिक शिक्षा को सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। सीबीएसई ने इस संबंध में सभी संबंधित स्कूलों को आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। यह नया बदलाव उन छात्रों पर लागू होगा जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत हैं और आगामी सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, जो छात्र वर्तमान सत्र (2026-27) में कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी बोर्ड परीक्षाओं पर इन नए नियमों का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे छात्र पुरानी व्यवस्था और पूर्व तय पाठ्यक्रम के तहत ही अपनी बोर्ड परीक्षा देंगे, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles