बिच्छू डॉट कॉम। देश की राजधानी दिल्ली में अब एक अफसर की बेटी से दरिंदगी का मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी में एक आईआरएस अफसर की 22 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पाया गया है कि पीडि़ता के साथ दुष्कर्म को भी अंजाम दिया गया है। हत्यारे ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर लडक़ी की हत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने घर के एक पुराने नौकर पर शक जताया है, जिसे डेढ़ महीने पहले काम से निकाला गया था। आरोपी फिलहाल फरार है। हालांकि आरोपी की तस्वीर सामने आ गई है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीडऩ की पुष्टि के लिए फोरेंसिक जांच और पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के माता-पिता सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए घर से निकले थे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान घर में वारदात को अंजाम दिया गया। जब दंपति वापस लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को घर में मृत अवस्था में पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
23/04/2026
0
16
Less than a minute
You can share this post!
