यूपी में लागू करेंगे यूसीसी और चौथी बार मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री: अमित शाह

अमित शाह

बिच्छू डॉट कॉम। उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा को यूपी की सत्ता से हटाना असंभव है। बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंच साझा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में दंगों में 70 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आई है। उन्होंने जनता तक यह संदेश पहुंचाने का आह्वान किया कि यदि भाजपा सरकार नहीं रही तो स्थितियां कैसी होंगी। शाह ने चुनौती दी कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार है, विपक्ष संसद में आकर चर्चा करे। शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की तारीफ की। साथ ही 2029 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। अमित शाह ने 1990 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज ही के दिन अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं।

Related Articles