
बिच्छू डॉट कॉम। राजधानी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले में जाने से पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। वे करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ मेले के लिए निकले थे लेकिन रायसेन रोड पर पुलिस में बेरिकेडिंग कर आगे बढऩे की अनुमति नहीं दी। एडीसीपी गौतम सोलंकी ने कहा कि उन्हें ऊपर से अनुमति नहीं है, जिसके बाद पटवारी को लौटना पड़ा। पटवारी ने कहा कि वे किसान परिवार से हैं और मेले में जाना चाहते थे, लेकिन सरकार उन्हें रोक रही है। उन्होंने बताया कि इंटेलीजेंस की ओर से भी मेले में न जाने का संदेश मिला था। वे टकराव नहीं, बल्कि संवाद के लिए अनुमति मांग रहे थे। मेले के लिए रर्वाना होने से पहले पटवारी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की।
