कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा: दिग्विजय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने तमाम दुख-दर्द और चुनौतियों के बावजूद पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और सभी नेताओं का भी आभार जताया, जिन्होंने इस उपचुनाव में मेहनत कर पार्टी को जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी और दतिया के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक कुंवर घनश्याम सिंह को जीत की बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

Related Articles