
बिच्छू डॉट कॉम। मप्र में चालू रबी सीजन में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कोरोना काल के बाद पिछले 10 वर्षों में यह पहली बार है जब प्रदेश में उपार्जन 100 लाख मीट्रिक टन के पार निकला है। रिकॉर्ड 13.10 लाख किसानों से गेहूं खरीदकर मप्र देश में सबसे आगे है, जबकि कुल उपार्जन में पंजाब के बाद दूसरे स्थान पर है। केंद्र द्वारा दिए 78 एलएमटी के लक्ष्य को मप्र के अनुरोध पर बढ़ाकर 100 एलएमटी किया गया था, जिसे समय से 5 दिन पहले ही हासिल कर लिया यया। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी की तारीख बढ़ाकर 28 मई की गई है। इस साल प्रदेश में 350 लाख मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन हुआ।
