
मप्र कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी जल्दी बदलेगी। हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में नई कार्यकारिणी पर सदस्यों की सहमति बन गई है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने नई टीम के लिए नाम मांगे है। यह माना जा रहा है कि जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी बनेगी। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत करीब 200 पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके पहले दिसंबर 2023 में जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस की कमान मिली थी और उनकी नियुक्ति के दस महीने बाद अक्टूबर में दो बार में करीब 300 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी बनाई थी। बैठक में यह भी संकेत मिले कि नई कार्यकारिणी सितंबर तक बनाई जाएगी, क्योंकि इस महीने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उज्जैन आएंगे। संगठन का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अब तक किए गए गठन और हुए प्रशिक्षण का पूरा ब्यौरा भी इस सम्मेलन में रखा जाएगा। हालांकि इसका असर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस पर नहीं होगा। बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी से कहा गया कि वे जिलों में जल्दी महिला अध्यक्ष की नियुक्ति करें। लेकिन उम्र 40 से 45 वर्ष ही रखें। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि मप्र में 62 लाख केस छोटी-छोटी धाराओं में दर्ज किए गए हैं।
