
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा में एसएएफ की नई बटालियन का गठन करने के साथ ही प्रदेश में तीन राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल गठित होंगे। आदिवासी युवाओं को बढ़ावा देने के लिए बैगा, भारिया और सहरिया युवाओं की विशेष कंपनियां बनेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुलिस विभाग में भर्तियों की शुरूआत करने तथा वर्षों से लंबित पदोन्नतियों का लाभ दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने पदोन्नत कर्मचारियों को बैज लगाए और नियुक्ति पत्र दिए। एडीजी एसएएफ चंचल शेखर ने मुख्यमंत्री के अभिनंदन पत्र का वाचन किया। स्पेशल डीजी एडमिनिस्ट्रेशन आदर्श कटियार ने आभार जताया।
