योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए चलेगा विशेष अभियान

विशेष अभियान
  • छूटे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाएगी सरकार

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून से अंतरराष्ट्रीय योग, दिवस 21 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 12 से 18 जून की अवधि अवधि में जिले के प्रत्येक विकासखंड, नगरीय निकाय मुख्यालयों पर जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे, जिनमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण किए जाएंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड मां के नाम अभियान चलाया जाएगा: विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को प्रत्येक विकासखंड, नगरीय निकायों में एक पेड मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा, कार्यक्रम 21 जून तक चलेंगे। पौधरोपण अभियान में पीपल, आम, बरगद, नीम आदि के पौधरोपण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता अभियान में प्लास्टिक अपशिष्ट की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासकीय कार्यालय भवन, स्कूल भवन, छात्रावास भवन आदि में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
जल स्रोतों के आसपास सफाई एवं गहरीकरण आदि गतिविधियां की जाएंगी। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 19 एवं 20 जून को प्रत्येक जिले में दो स्थानों पर कृषि विशेषज्ञों, विज्ञानियों एवं अन्य अनुभवी व्यक्तियों द्वारा प्रदर्शन एवं व्याख्यान सहित प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
मैदानी अमले से लिया जाएगा सहयोग
मैदानी अमले के सहयोग से लाभार्थियों को शिविर तक लाने का कार्य किया जाएगा। आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी वीबी-जी-रामजी योजमाओं तथा विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन कराया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन, लॉक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं के आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत अभियान अवधि में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इन शिविरों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विकास एवं प्रगति की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें प्रबुद्धजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इन शिविरों के लिए नोडल विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, राजस्व विभाग तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान के लिए सभी संभाग आयुक्त, कलेक्टर और जिला पंचायत के सीईओ को निर्देश जारी किए हैं।
प्रशिक्षण शिविर किए जाएंगे आयोजित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकायों में स्थानीय योग समूह के सहयोग से मनाया जएगा। जहां संभव हो वहां एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजनों में चाहनों की संख्या न्यूनतम रखी जाएगी।

Related Articles