पुलिस बैंड में पुरुष, महिलाओं की उपेक्षा

महिला

कांग्रेस ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस बैंड के लिए निकाली गई भर्ती में केवल पुरुष आरक्षकों की ही भर्ती किए जाने पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि एक ओर महिलाएं अंतरिक्ष, खेल, सेना, संगीत, कला और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को जाम रोशन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य में पुलिस बैंड जैसी सेवाओं में उन्हें अवसर से वंचित रखना गंभीर सवाल खड़े करता है। कहा कि लैंगिक समानता केवल नीतियों की बात नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार है, जिसका हर विभाग की भर्ती प्रक्रिया में पालन अनिवार्य है।

Related Articles