ईज ऑफ डुईंग फॉर्म लागू करें : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग लागू करने की मांग की है। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर कृषि क्षेत्र में प्रक्रियाओं को सरल बनाने की अपील की है। सिंह ने किसान नेता केदार सिरोही के सुझावों का समर्थन कर कहा, “किसानों की खाद-बीज, ट्रांसफार्मर, उपार्जन, ऋण जैसी प्रक्रिया की जटिलताओं का ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग लागू कर समाधान किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह ने सुझाव दिया कि किसानों के हित में विभागों की व्यापक समीक्षा की जाए तथा नीति निर्माण में किसान प्रतिनिधियों और कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श लें।

Related Articles