पश्चिम बंगाल में टीएमसी की बड़ी हार जनता के प्रतिकार का परिणाम: सीएम

पांच राज्यों के चुनाबी परिणाम सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। प्रदेश मुख्यालय में बंगाल और असम की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, टीएमसी ने बंगाल की दुरावस्था की थी, यह परिणाम उसका ही प्रतिकार है। साथ ही असम की जनता ने फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों को मौका दिया है। जब विपक्ष खिसियाता है तो खंभा ही नोचता है। कभी ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं तो कभी अन्य प्रक्रियाओं पर। मैं मानता हूं कि ये सिर्फ हार की हताशा का परिणाम है। बंगाल की जनता ने एक तेरह से चमत्कार कर दिया है। इन चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब तुष्टिकरण व फेक मेनिफेस्टो से चुनाव जीते नहीं जाते। इन राज्यों की जनता ने सुशासन को चुना है और अपना समर्थन दिया है। बंगाल की भ्रष्ट सरकार को नकार दिया है।


Related Articles