मप्र राज्य व्यापारी बोर्ड का गठन… सीएम होंगे अध्यक्ष

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। बोर्ड भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों की पूर्ति करेगा। साथ ही प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बढ़ावा मिल सकेगा। बोर्ड में सदस्य औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री, एमएसएमई मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा नामित अधिकतम 10 सदस्य शामिल हैं। इसे प्रभावशाली बनाए जाने के लिए क्ति वाणिज्यिक कर, कृषि, लोक निर्माण विभाग समेत 20 विभागों के एसीएस और सचिवों आधिकारिक सदस्य बनाया गया है। संस्थागत विशेषज्ञता के लिए आरबीआई, नाबार्ड, एनएचएआई, एक्जिम बैंक और एपीडा जैसी संस्थाओं के क्षेत्रीय प्रमुख बोर्ड का हिस्सा होंगे। सीआईआई, फिक्की, फियो, डिक्की और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सचिव एमडी सदस्य एमपीआईडीसी को यह जिम्मेदारी दी गई है। इस बोर्ड के गठन का उद्देश्य औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के माध्यम से एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे न केवल व्यापारियों का कल्याण सुनिश्चित हो और मप्र में के निर्यात में वृद्धि दर्ज की जा सके।

Related Articles