
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ी और बेहद शानदार खबर सामने आई है। योगी सरकार ने त्योहारों और बढ़ती महंगाई के बीच अपने कर्मचारियों की जेब को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। राज्य सरकार के इस नए फैसले के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढक़र सीधे 60 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाए जाने के बाद अब यूपी की योगी सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बढ़े हुए भत्ते के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों को एक जनवरी 2026 से दिया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक का महंगाई भत्ता एरियर के साथ उनके भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा। जबकि मई का महंगाई भत्ता उनके वेतन में जोडक़र जून के महीने में दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से किसी एक या दो लाख नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और 12 पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।
