कांग्रेस ने गुना, रायसेन व उज्जैन समेत 10 जिलों की कार्यकारिणी घोषित की

मप्र कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को 10 जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी। इनमें सीधी, मंदसौर, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, उज्जैन ग्रामीण, ग्रामीण, सागर सागर शहर, शहर, पन्ना, पत्रा टीकमगढ़ एवं गुना जिला शामिल हैं। यह सभी कार्यकारिणी लंबे समय से अटकी थीं। गुना और रायसेन की सूची तो जारी कर दी, लेकिन डिंडोरी, उज्जैन शहर और सतना की सूची अभी भी जारी नहीं हुई है। संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि इसी महीने में बकाया सूची भी जारी हो जाएंगी। कांग्रेस ने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम तय कर दिए हैं। सभी जिलाध्यक्षों को अल्टीमेटम दे दिया है कि वे प्रशिक्षण की तैयारी कर लें। इसकी शुरुआत 25 मई से रीवा से की जा रही है। इसमें रीवा के साथ अन्य 6 जिले शामिल होंगे। यह सिलसिला दो महीने तक चलेगा। कांग्रेस ने ब्लॉक, नगर, वार्ड और पंचायत स्तर पर जो पदाधिकारी नियुक्त किए हैं, उनको वेरिफिकेशन भी शुरू कर दिया है। यह भी मैसेज नीचे तक कर दिया है कि यदि किसी को पार्टी के बैनर पर नगरीय निकाय में टिकट चाहिए तो वो पहले सदस्य बने नीचे काम करें।

Related Articles