नेहा पच्चीसिया ने एफआईआर को दी चुनौती

जमीन घोटाले के आरोप में निलंबित कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को मप्र हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन पर कन्हवारा में स्थित 1.07 करोड़ रुपए की जमीन की रजिस्ट्री महज 18 लाख रुपए में कराने का आरोप है। मामले में 16 सितंबर को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि कटनी के कुठला थाने में सीएसपी नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कटनी जिला एवं सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद नेहा पच्चीसिया ने एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर यह याचिका दाखिल की है।

Related Articles