केन-बेतवा विस्थापितों के मुआवजे पर पटवारी ने उठाए सवाल

बिच्छू डॉट कॉम। केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास से जुड़े मामले से लोकायुक्त की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा में मुआवजा और पुनर्वास व्यवस्था में अनियमितता से इनकार करती रही है, जबकि अब रिश्वतखोरी का मामला सामने आने से सरकारी दावों पर सवाल खड़े हुए हैं। पटवारी ने कहा कि विस्थापित परिवार से 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। इसमें 30 हजार रुपए पहले लिए गए, जबकि 47 हजार रुपए लेते हुए राजस्व विभाग का पटवारी लोकायुक्त के हाथों पकड़ा गया।

Related Articles