डीआइजी खरे को अपराध अनुसंधान, गोस्वामी संभालेंगे कल्याण-लेखा शाखा

डीआइजी

तबादलों के बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे आइपीएस अफसरों को मंगलवार को अलग-अलग शाखाओं का जिम्मा सौंपा गया। इनमें नौ डीआइजी रैंक के अफसर के नाम हैं। अवधेश गोस्वामी को कल्याण एवं लेखा शाखा, प्रशांत खरे को अपराध अनुसंधान, मनीष अग्रवाल (प्रशिक्षण), किरणलता केरकेट्टा (शिकायत), मनोज कुमार राय (चयन एवं भर्ती), रियाज इकबाल (प्रशासन), राहुल कुमार लोढ़ा (एसटीएफ), सिमाला प्रसाद (महिला एवं सुरक्षा) और शिवदयाल (बिसबल) में पदस्थ किए गए। वहीं एआइजी मनीष खत्री (अपराध अनुसंधान) और रामशरण प्रजापति को चयन एवं भर्ती का जिम्मा दिया है।

Related Articles