अजाक्स पर कब्जे को लेकर आईएएस में बढ़ा टकराव

अजाक्स (अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ) को लेकर आईएएस अफसरों में टकराव चरम पर है। एक धड़े के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा ने सचिव ऊर्जा विशेष रीढ़पाले को लिखे पत्र में अजाक्स के मामले में हस्तक्षेप नहीं करने का कहा है, वहीं दूसरे धड़े के जीएडी से मान्यता प्राप्त मुकेश मौर्य ने शासन का आदेश फाडक़र फेंकने का आरोप संतोष वर्मा पर लगाए हैं। दरअसल, अजाक्स के तत्कालीन अध्यक्ष जेएन कांसोटिया की सेवानिवृत्ति के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। कांसोटिया समर्थक संतोष वर्मा के मुकाबले मुकेश मौर्य हैं, जिनकी कार्यकारिणी में विशेष गढ़पाले कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वहीं ग्वालियर के मुकेश मौर्य के पक्ष में सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्राचार की मान्यता भी जारी कर दी है। हालांकि संतोष वर्मा अपने को वैध अध्यक्ष बताते हुए अजाक्स भवन में ही कामकाज निपटा रहे हैं।

Related Articles