
बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यूसीसी पर जनता का फीडबैक मंत्री लें। यह निर्देश मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रियों के साथ बैठक में देते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में 15 जून तक सुझाव मांगे हैं, 30 तक पूर्ण करने के लिए कहा है। मंत्री यूसीसी के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति और इसके कार्यों तथा वेबसाईट का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। सीएम ने कहा कि भोजशाला में सरस्वती लोक बनेगा और भोजशाला के लिए हुए सिंह, अंतर सिंह एवं लक्ष्मण सिंह के आंदोलन में शहादत देने वाले बन निकटतम परिजन को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राजा भोज संस्थान की स्थापना भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को छोडक़र सर्वाधिक 104.36 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। 13 लाख 42 हजार किसानों द्वारा गेहूं का विक्रय किया गया, जो कि गेहूं विक्रय करने वाले किसान संख्या की दृष्टि से पूरे भारत में प्रदेश में विगत 10 वर्षों में इस वर्ष सर्वाधिक है।
