कांग्रेस के मंच से भाजपा प्रत्याशी ने मांगा आशीर्वाद, पटवारी ने गले लगाया

एक आपराधिक मामले में अदालत से कांग्रेस विधायक को सजा मिलने के बाद दतिया में हो रहे उपचुनाव के बीच रविवार को लोकतंत्र की खूबसूरती देखने को मिली। जब भाजपा के प्रत्याशी ने कांग्रेस के मंच से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने न केवल भाजपा प्रत्याशी को गले लगाया, बल्कि अपनी सभा रोककर भाजपा प्रत्याशी को माइक भी थमा दिया। यह नजारा उस समय बना जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वहां से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का काफिला गुजरा। पटवारी ने उन्हें रुकने का आग्रह किया तो तिवारी दूर ही खड़े हो गए और वहीं से अभिवादन करने लगे। इस पर पटवारी ने भाजपा प्रत्याशी को आवाज देकर पास बुलाया। उन्होंने कहा कि ऐसे दूर-दूर से काम नहीं चलेगा यहां आओ।  

Related Articles