कृषि संकट पर सीएम को कमलनाथ और पटवारी ने लिखे पत्र

पटवारी

बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश में कृषि संकट की संभावना को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखते हुए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि किसानों की बोवनी पिछड़ रही है। आलीराजपुर, रीवा, मैहर, नर्मदापुरम एवं सीधी जिलों समेतअन्य जिलों में भी हालत बदतर है। प्रदेश का दुर्भाग्य है कि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा कि किसानों के हित में तत्काल कदम उठाए जाएं।

Related Articles