प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाने पर उखड़ी कांग्रेस… आवाज दबाने में जुटी सरकार

केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ चल रहा आंदोलन 17वें दिन प्रशासन ने खत्म करा दिया। प्रदर्शनकारियों के नेता अमित भटनागर को सुबह-सुबह गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस और प्रशासन के इस कदम की प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने आरोप लगाया है कि परियोजना प्रभावितों की आवाज बनने की बजाए सरकार उनकी आवाज दबा रही है। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने भटनागर से अनशन समाप्त करने और बेहतर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस इस लड़ाई को सडक़ से सदन तक जारी रखेगी। सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार पर किसानों और आदिवासियों की आवाज दबा रही है। उन्होंने परियोजना में अनियमितताओं पर राज्य सरकार से जवाब भी मांगा है।

Related Articles