कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी के विरोध में नए साल 2027 की शुरुआत में ही भोपाल में मंत्रालय के सामने प्रदेशव्यापी धरना दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस बारे में रविवार को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की हुई महा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। इस बारे में संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बाद में मीडिया को जानकारी साझा करते बताया कि कर्मचारी मांगों की अनदेखी से प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष विजय रघुवंशी, एलएन कैलासिया, मोहन अय्यर, योगेंद्र सिंह सेंगर, सतीश मिश्रा, अवध राज सिंह, मोहम्मद सलीम, यशपाल सिंह दांगी, सुश्री माया धुर्वे आदि ने संबोधित किया। अनुकंपा नियुक्ति एवं पदोन्नति में सीपीसीटी का बंधन समाप्त करने, 70-80-90 प्रतिशत वेतन देने के आदेश पर रोक लगाकर 100 प्रतिशत वेतन 2019 से देने, जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्रदान करने, लिपिकों की ग्रेड पे में विसंगति दूर करने, कैशलेस इलाज आदि हैं।
