मप्र में 2028 में कांग्रेस सरकार बनी तो खत्म करेंगे यूसीसी कानून: सिंघार

उमंग सिंघार

बिच्छू डॉट कॉम। मप्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर 2028 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो इस काले कानून को निरस्त कर दिया जाएगा। राजधानी में विधायक आरिफ मसूद द्वारा आयोजित जंगे आजादी उलेमा की कुर्बानी कार्यक्रम में सिंघार ने सरकार के इस कदम की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह कानून जनविरोधी है और कांग्रेस सत्ता में आते ही इसे वापस लेगी। उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार ने हाल ही में 20 जुलाई को विशेष कैबिनेट बैठक में यूसीसी विधेयक-2026 को मंजूरी दी थी, जिसे 21 जुलाई को विधानसभा से पारित करा लिया गया। यूसीसी विधेयक को राजभवन से भी मंजूरी मिल चुकी है। इसे अब केंद्र को भेज दिया गया है।

Related Articles