बीएसएनएल के घूसखोर अफसरों पर अब निलंबन और डीई

घूसखोर अफसरों

बिच्छू डॉट कॉम। रिश्वत के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए बीएसएनएल के चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) अवनीश कुमार शुक्ला और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) वी. बी. चक्रपाणि पर अब निलंबन के बाद विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू होगी। सीबीआई ने देर रात तक उनके भोपाल, लखनऊ और कानपुर स्थित ठिकानों पर छानबीन में कई दस्तावेज बरामद किए हैं। दोनों इंजीनियों ने जबलपुर की एक कंपनी के बिल पास करने के नाम पर दो-दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। दोनों अधिकारी जब 75-75 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे तभी सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles