धार की ऐतिहासिक भोजशाला का रविवार को कमिश्नर भास्कर लक्षकार ने करीब 29 मिनट तक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजशाला के प्रवेश द्वार, गर्भगृह, हवन कुंड, स्तंभों पर बनी आकृतियों और छत का जायजा लिया। साथ ही भोजशाला के समीप खसरा नंबर 612 स्थित नमाज स्थल तक पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं भी देखीं। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों से अलग-अलग स्थानों और यहां की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। निरीक्षण की शुरुआत भोजशाला के मुख्य प्रवेश द्वार से हुई। कमिश्नर ने प्रवेश द्वार को बारीकी से देखा। इसके बाद कमाल मौलाना दरगाह की ओर जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया और कलेक्टर राजीव रंजन मीणा व एएसपी विजय डावर से इस मार्ग से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद वे भोजशाला के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहरी हिस्से में पहुंचे, जहां नक्शा खोलकर परिसर की स्थिति देखी। वहीं मीडिया से चर्चा में कमिश्नर लक्षकार ने कहा कि सामान्य पुरातात्विक दृष्टि से भोजशाला का निरीक्षण किया है।
07/09/2026
0
36
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
आदिवासियों की जमीन बेदखली को उठाएगी कांग्रेस
- 14/10/2026
पंजाब दूर करेगा मप्र का बिजली संकट, मिलेगी…
- 14/10/2026
