कृत्रिम अंग खराब हुआ तो सरकार कराएगी मरम्मत

दिव्यांगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उनके कृत्रिम अंग खराब होने पर उनकी मरम्मत का खर्च सरकार उठाएगी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने इसके लिए राज्य दिव्यांग निधि में प्रावधान किया है। निधि में 25 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि जमा है। इसका उपयोग अब दिव्यांगों की कृत्रिम अंगों की मरम्मत सहित उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकेगा। इस दिव्यांग निधि का गठन वर्ष 2018 में किया गया था, लेकिन इसके उपयोग के लिए गाइडलाइन तैयार नहीं होने के कारण पिछले आठ साल से निधि की राशि का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। अब विभाग ने इसकी गाइडलाइन तैयार कर दी है। मेरे पैर का कृत्रिम अंग खराब हो गया है।

Related Articles