नेपाल में 400 अरब का नुकसान, पांच हजार लोग लापता

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदा से देश को 400 अरब नेपाली रुपए के भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है। इस त्रासदी के कारण नेपाल की अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को गहरा झटका लगा है। रविवार सुबह नेपाल के पहाड़ी जिले गोरखा में थेरांग नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके बाद प्रशासन ने बूढ़ीगंडकी नदी के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया। इस तेज बहाव में 4 घर और 1 सस्पेंशन ब्रिज बह गए। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब तक 1,344 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 5,000 से अधिक लोग लापता हैं। राहत टीमों ने 13,101 लोगों को सुरक्षित बचाया है। बाढ़ से 7,570 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। बुनियादी ढांचे में 105 पुल (37 पक्के पुल और 68 झूला पुल) तथा 55 किलोमीटर सडक़ें पूरी तरह तबाह या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बाढ़ पीडि़तों के भोजन, आश्रय और राहत प्रबंधन के लिए नेपाल को अगले 6 महीनों में 8 अरब नेपाली रुपये की तुरंत जरूरत है। सरकार पुनर्वास के लिए की रूपरेखा तैयार कर रही है।


Related Articles