मध्यप्रदेश में बस और सार्वजनिक यात्री परिवहन की तस्वीर बदलने के लिए आज से इंदौर में बड़ा मंथन शुरू हो रहा है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 11 और 12 सितंबर को ‘यात्री परिवहन विजन समिट 2026’ आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दो दिन की समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर रहेगा। इसके तहत प्रदेश में बस संचालन को पीपीपी यानी मॉडल से मजबूत करने, नई तकनीक जोडऩे और शहर से गांव तक भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क विकसित करने की रूपरेखा पर चर्चा होगी। समिट की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत भविष्य में 10,682 बसें, 3,462 यात्री रूट और 7 ऑपरेशनल रीजन विकसित करने की परिकल्पना है योजना को दो चरणों में पीपीपी मॉडल के जरिए लागू करने की तैयारी है। इसमें इंटरसिटी और इंटरस्टेट नेटवर्क को भी शामिल किया गया है। यानी सरकार का लक्ष्य केवल बड़े शहरों के बीच बस चलाना नहीं, बल्कि छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण इलाकों को भी एक संगठित नेटवर्क से जोडऩा है।
11/09/2026
0
1
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
बिना प्लानिंग डीएमएफ का एक भी पैसा खर्च…
- 11/09/2026
नेहा पच्चीसिया ने एफआईआर को दी चुनौती
- 11/09/2026
डिप्टी सीएम देवड़ा और शुक्ला विभागीय आफत से…
- 10/09/2026
