प्रहलाद बोले- एक साल से टूटा गैसाबाद पुल शुरू नहीं

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दमोह-कटनी मार्ग को फोरलेन किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल ने पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने विभाग को घेरते हुए कहा कि गैसाबाद में पुल एक साल से अधिक समय से टूटा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पुल के टूटने से वाहनों को प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना की सडक़ों से गुजरना पड़ता है। भारी वाहनों के कारण ये सडक़ें भी टूट रही हैं। मंत्री पटेल के सवाल उठाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विभाग इसे देखे और जल्दी चालू करे। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने बताया कि यह पुल जल्दी ही चालू कराने की तैयारी है।

Related Articles